उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : बीजेपी नेता जितेंद्र मेहता बने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक
राज्य सरकार द्वारा दायित्व धारी की लिस्ट जारी करने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा कर दी है बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न दायित्वों पर रह चुके जितेंद्र मेहता उर्फ जीतू को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है, ऐसे में जितेंद्र मेहता ने पार्टी संगठन प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही है





