Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जिलाधिकारी के पास पहुंचे भीमताल के ग्रामीण, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम ने दिए यह निर्देश…

Haldwani news भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा से आए ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है। हल्द्वानी जिलाधिकारी कैंप पहुंचे समाजसेवी हरीश पनेरु के नेतृत्व में आए भीमताल के ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा बड़ौन में निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा की,

सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी लिप्त हैं, लिहाजा निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है, और ग्रामीणों ने कहा कि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे, वहीं जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की शिकायतें मिली है, जिस पर जांच कर जल्द ही कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]