Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन और नगर निगम ने चलाया गया अभियान…

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से वर्कशॉप लाइन से लेकर रोडवेज तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे जहां पर प्रशासन और नगर की टीम ने व्यापारियों के चालान किए तो वही उनके दुकान से आगे रखे गए सामान को नगर निगम की टीम ने जप्त कर लिया है इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा लंबे समय से प्रशासन और नगर निगम अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाई करता है, ऐसे में आज दोबारा से अतिक्रमण पर कार्यवाई की गई है जिनके द्वारा अवैध तरीके से दुकान से आगे समान लेकर काम किया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी चालान किया गया है सभी को कड़ी चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरीके से अवैध अतिक्रमण और गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा, साथ ही सम्बंधित कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी ताकि दोबारा से इन लोगों पर अवैध अतिक्रमण ना हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]