Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मोटरसाइकिल की टक्कर से बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी (वीडियो)

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निजी बस धू-धूकर जल उठी। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल की टक्कर निजी बस से हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह बस के नीचे जा घुसी, जिससे बस ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते बस चौराहे पर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार या अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]