Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, यहाँ पकड़ा शराब का जखीरा…

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस और एसओजी ने एक पिकअप से भारी मात्रा में अग्रेजी शराब और बियर बरामद की है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पिकअप को सीज कर दिया गया है।

दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चैकिंग के दौरान भीमताल पुल से करीब 200 मीटर आगे वाहन संख्या यूके -04 सीबी-3430 पिकअप को चैक किया। पुलिस को चेकिंग के दौरान वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब व 96 पेटी बियर बरामद हुई।

इस दौरान पुलिस ने कई ब्राण्ड के अवैध शराब और बियर को बरामद कर एक व्यक्ति निवासी देवरामपुर हल्दूचौड़ थाना लालकुंआ को वाहन में अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। तस्कर के खिलाफ काठगोदाम थाने में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार,उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा, कांस्टेबल मोहन जुकरिया बिजेन्द्र सिंह, दीपक अरोरा, कुन्दन कठायत, विरेन्द्र चौहान, अशोक रावत शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]