Connect with us

अलर्ट

नैनीताल- जिले के इस स्कूल में मिले चार छात्र कोरोना पॉजिटिव, परिजनों की होगी टेस्टिंग।

नैनीताल जिले के राजकीय इंटर कॉलेज गरमपानी की चार स्टूडेंट्स में कोविड पॉजिटिव के लक्षण मिले हैं। वहीं बीते दिनों गोपेश्वर में भी एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। साथ ही आईआईटी रुड़की में भी युगांडा से लौटे एक छात्र में लक्षण मिले हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गरमपानी मुख्य बाजार में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद अब कोरोना से जीआईसी रातीघाट के चार स्टूडेंट्स भी संक्रमित हो गए है।
अब छात्रों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीमें बना दी गई हैं जो इसका परीक्षण कर रही हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों स्कूल तो खुल चुके हैं लेकिन स्कूलों व आम जनमानस द्वारा कोरोना नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है। बाजारों में हो शॉपिंग मॉल में ऑफिसों में या स्कूलों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही नहीं किया जा रहा है ऐसे में लापरवाही अब भारी पड़ती नजर आ रही है वहीं त्यौहार भी नजदीक हैं प्रशासन ने स्कूलों में गाइडलाइन के पालन का दावा किया है, लेकिन सच्चाई ये है कि नियमो का पालन न के बराबर ही हो पा रहा है ऐसे में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने की संभावना साफ नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]