Connect with us

उत्तराखण्ड

गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने किया जमकर प्रदर्शन…

गैरसैंण विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी, पेपर लीक मामला, लाठीचार्ज, मंहगाई भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधानसभा कूच का आव्हान किया था। कांग्रेस के प्रदर्शन व विधानसभा कूच के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखी,

हालांकि कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस के साथ मशक्कत करते हुए तीन बैरिकेड व गेट तोड़ने में कामयाब हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त विरोध देखने को मिला। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा‌ ने आरोप लगाते हुये‌ कहा की सरकार आंदोलन को पुलिस की लाठी के बल पर रोकना चाहती है, चार जगह पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर कांग्रेस और जनता की आवाज दबाने का षड्यंत्र रच रही है।

वहीं प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जम कर भाजपा सरकार पर बरसे‌ हरिश रावत ने कहा की पिछले‌ 6 सालों में भराड़ीसैंण का कोई विकास नहीं हुआ, केवल जनता को ग्रीष्मकालीन राजधानी का छुनछुना‌ पकड़ाया गया है। अंकिता‌ भंडारी के हत्यारो‌ को बचाया जा रहा है, गन्ना किसानो का बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है। बेरोजगारो‌ को नौकरी देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]