Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: कैंचीधाम के श्रद्धालुओं को मिलेगा जाम से निजात, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को कैंचीधाम और भवाली क्षेत्र का दौरा कर पर्यटन सीजन को लेकर चल रही तैयारियों और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बचाने के लिए सभी संबंधित विभाग यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखें।

नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास फेस-1 का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को चौड़ीकरण और कलमठ निर्माण कार्य को 15 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेनिटोरियम-रातीघाट फेस-2 का निरीक्षण करते हुए शटल सेवा के संचालन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से आयुक्त ने रातीघाट के पास निर्माणाधीन हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा से न केवल कैंचीधाम पहुंचना सुगम होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

कैंचीधाम में पर्यटन विभाग की भूमि पर लगभग 63 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंग, ध्यान केंद्र, पाथवे और ब्रिज निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने और दिव्यांगजन के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शुलभ इंटरनेशनल द्वारा बनाए जा रहे शौचालय की भी प्रगति का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त आयुक्त ने 546.75 करोड़ की लागत से बन रही सेनिटोरियम-रानीखेत रोड में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर जून माह तक इसकी दीवार को सड़क से जोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोनिवि के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती, तुषार सैनी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में आयुक्त ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर जनपद एवं मंडल की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]