Connect with us

आध्यात्मिक

देहरादून -अब अयोध्या धाम के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा, सीएम धामी, केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की बात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों का यहां आना जाना लगा रहता है, इसलिए देहरादून से अयोध्या तक श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने में अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]