Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- (दुःखद) पति-पत्नी के झगड़े में मासूम बच्चे की गई जान…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के चक्कर में डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची देर रात तक पुलिस डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत गंभीर होने पर वह वेंटिलेटर पर रखा गया था।

इस दौरान पति-पत्नी की किसी बात पर झगड़े शुरू हो गए, इसी झगड़े के बीच ट्यूब निकल गई, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब एक घंटे तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]