Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन का सदमा नहीं सह पाई मां, दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस…

भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार में एक और दुखद खबर सामने आई है। बेटे के निधन के गम से उबर नहीं पाने के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, श्यामा देवी राणा की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उनकी हालत पहले से ही नाजुक थी, लेकिन 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई।

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। वह भारत के सफल पिस्टल निशानेबाजों में शामिल रहे और उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था।

बताया गया कि जसपाल राणा को हार्ट अटैक आया था। अस्पताल पहुंचने पर जांच में उनकी एक प्रमुख आर्टरी ब्लॉक पाई गई थी और दिल की पंपिंग क्षमता काफी कम हो गई थी। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका था।

अब बेटे के बाद मां के निधन से राणा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खेल जगत और उनके प्रशंसकों ने दोनों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]