Connect with us

अलर्ट

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने आपदा कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को तत्काल ₹05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए तथा बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए। 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]