Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को किया सम्मानित…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर और ₹50-50 हजार के चेक देकर कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रैट माइनर्स बधाई और सम्मान के पात्र हैं, इन्होंने कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।रैट माइनर्स ने राज्य में स्वागत और सम्मान होने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जान बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ उन्हें भी अपना योगदान देने का अवसर मिला,यह उनके लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]