Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ही हुआ ध्वस्त, फिर बंद हुई आवाजाही, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल(वीडियो)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया पुल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल जनता के लिए खुलने के महज 16 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी है।यह वही पुल है जो पिछले वर्ष बरसात के दौरान बह गया था। इसके बाद करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्निर्माण कराया गया और हाल ही में इसे यातायात के लिए खोला गया था। लेकिन इतने कम समय में पुल में फिर से खराबी आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और पुल का निरीक्षण शुरू किया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए फिलहाल पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि पुल कुछ ही दिनों में जवाब दे दे, तो यह निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।फिलहाल प्रशासन द्वारा पुल की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पुल में आई खराबी की वास्तविक वजह क्या है और जिम्मेदारी किसकी तय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]