Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- सात आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी

देहरादून – उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि 7 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी उत्तरकाशी से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस नरेंद्र भंडारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पदभार से हटाकर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है।

वही आईएएस अभिषेक रुहेला को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। जबकि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद में तैनात मनोज गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। आईएएस तोमर को चंपावत के जिलाधिकारी के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया है। जबकि आईएएस रंजना को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह को केएमवीएन और प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अपर जिलाधिकारी चमोली हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है और अपर जिलाधिकारी चंपावत शिवचरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]