Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली : डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण…

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, नायब तहसीलदार दीप्ती शिखा, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के नगर महामंत्री मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]