Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने चरस के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

टीम ने चेकिंग के दौरान कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला, इन्द्रानगर बनभूलपुरा के कब्जे से 607 ग्राम चरस और कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश, भीमताल के कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद की गई। कुल 1133 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 145/25, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल रहे —

  1. उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा, थाना काठगोदाम
  2. कानि0 योगेश कुमार
  3. कानि0 भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी)
  4. कानि0 सन्तोष बिष्ट (एसओजी)

नैनीताल पुलिस ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]