Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कुमाऊं सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने सीएम पुष्कर धामी का किया आभार व्यक्त…


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन के निर्माण की घोषणा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है।
यह मांग व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी, कैप्टन महेश चंद्र जोशी एवं सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल श्री अखिलेश सेमवाल द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी। क्षेत्र के व्यापारियों एवं पूर्व सैनिकों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।
इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह केड़ा जी का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने व्यापारियों एवं सैनिकों की इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से शासन स्तर पर रखा तथा माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह केड़ा जी का इस जनहितकारी घोषणा के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]