Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल- कांग्रेस को बड़ा झटका, नितेश बिष्ट हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले लगातार पार्टी के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ देहरादून में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

नितेश बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से वह कांग्रेस के साथ जुड़े रहे, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर भाजपा की सदस्यता ली है। हम आपको बता दें नितेश बिष्ट भीमताल के काफी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है, जो लोगों की हर समस्याओं को हल करने के लिए आगे रहते हैं। ऐसे में उनका भाजपा में जाना भीमताल क्षेत्र उसके आसपास में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]