Connect with us

उत्तराखण्ड

बैलपड़ाव : प्रथम आईटा मैंस ओपन टेनिस प्रतियोगिता 2025 में इन टीमों ने जीता मैच…

प्रथम आईटा मैंस ओपन प्रतियोगिता 2025 आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव।
दिनांक 05 जून 2025, प्रतियोगिता का आज छठा दिन।
स्वर्गीय बी0एस0 रावत समृति फर्स्ट आइटा मैंस ओपन टैनिस टूर्नामेंट के आज छठे दिन कोर्ट न0 01 पर खेले गए प्रथम सिंगल्स इवेंट सेमीफाइनल मैच मे रियान शर्मा दिल्ली ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में उड़ीसा के अमृत्युंजय मोहंती को 1-6,7-6(8) व 7-5 से जबकि इसी कोर्ट पर दूसरे सेमीफाइनल मैच में तामिलनाडू के रंजीत वी0 एम0 ने राजस्थान के आयूश शर्मा को सरलता से 6-1,6-4 से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश कर लिया। सिंगल्स इवेंट में चारों खिलाड़ियों ने तेज-तर्रार खेल दिखा कर दर्शकों का मन जीत लिया।
इसी प्रकार कोर्ट न0 02 पर अगले डबल्स ईवेंट सेमीफाइनल मैच में 35+ एज ग्रुप में विश्व रैंकंड प्लेयर्स चंद्रिल सूद व लक्षित सूद ब्रदर्स उत्तरप्रदेश ने रियान शर्मा व वंश यादव (दोनो दिल्ली) की जोड़ी को आसानी से 6-0,6-2 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कि सिंगल्स व डबल्स इवेंट मैचों के फाइनल कल यानि शुक्रवार दिनांक 06 जून को मुख्य कोर्ट पर प्रातः 8बजकर 30मिनट से खेले जाएगें। आयोजन सचिव अविनीश ररस्तोगी द्वारा अवगत कराया गया कि पुरस्कार वितरण मैच समाप्त होने के ठीक बाद किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल के अध्यक्ष डाक्टर समीर वर्मा ने अवगत कराया कि पूर्व की तरह एसोसियेशन जनपद में होने वाले प्रत्येक टेनिस आयोजन में अपना पूर्ण योगदान इसी तरह देती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]