Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजपुर: भाजपा नेता राजेश कुमार की सरेआम गुंडागर्दी, PWD अधिकारी से की मारपीट, अधिकारियों की मौजूदगी में मुंह पर पोती मिट्टी (वीडियो)

बाजपुर: सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर बाजपुर में भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार के खिलाफ पीडब्ल्यूडी अधिकारी से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ अभद्रता की गई और उनके मुंह पर मिट्टी पोतकर मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि सड़क पर जलभराव को लेकर भाजपा नेता राजेश कुमार और स्थानीय लोग नाराज थे। इसी दौरान मौके पर विवाद बढ़ गया और पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिकारी को लात-घूंसों से भी पीटा।

घटना के दौरान मौके पर एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद बताए जा रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

बाजपुर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की विधानसभा सीट भी है। घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है। हालांकि, मारपीट के आरोपों को लेकर संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान और पुलिस की कार्रवाई सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]