Connect with us

उत्तराखण्ड

स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी कर किया सील, संचालक हुआ फरार…

हल्द्वानी में एक बार फिर से पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की है। दुर्गा सिटी स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस को शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद एसपी सिटी, सीओ शांतनु पाराशर समेत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापेमारी की, इस दौरान स्पा संचालक मौके से फरार हो गया।

वही स्पा सेंटर से पुलिस को पांच लड़कियां मिली हैं, जो कि दिल्ली और उधम सिंह नगर के दिनेशपुर की रहने वाली हैं, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी, स्पा सेंटर में कुछ गड़बड़ियां चल रही हैं और अनैतिक कार्य भी हो रहे हैं।

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है, पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है, स्पा सेंटर में कई सारी गड़बड़ियों को लेकर पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है, संचालक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]