उत्तराखण्ड
रामनगर के अक्षत गोपाल ने हाईस्कूल में किया टॉप, 98.20% अंकों से रचा इतिहास, आप भी दीजिए बधाई
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही रामनगर के लिए गर्व की खबर सामने आई है। एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षय गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे बोर्ड में टॉप किया है। अक्षय की इस शानदार सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद खुश और भावुक नजर आए। अपनी इस सफलता का श्रेय अक्षय ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। अक्षय ने आगे चलकर कुछ बड़ा करने की इच्छा जताई है और अपने लक्ष्य की ओर लगातार मेहनत करने की बात कही है।





