Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सौंपी नई जिम्मेदारी, बनाए गए अपर सचिव मुख्यमंत्री

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कद बढ़ाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वे अब सूचना महानिदेशक के साथ-साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव के रूप में भी कार्यभार संभालेंगे।

बंशीधर तिवारी राज्य के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार हैं, जो अपनी सरलता, दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। सूचना महानिदेशक के रूप में उन्होंने जनसंपर्क तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार कार्य किया है। वे पत्रकारों के हित में संवाद और सहयोग की नीति पर काम करते रहे हैं, जिससे मीडिया और सरकार के बीच समन्वय बेहतर हुआ है।

सरकार द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को शासन प्रशासन की ओर से उनकी कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी नियुक्ति से सरकारी कामकाज को नई गति और दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद भी तिवारी की कार्यशैली से प्रभावित हैं और चाहते हैं कि उनकी प्रशासनिक दक्षता का लाभ सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज में भी मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]