Connect with us

इलेक्शन 2022

किसानों के संघर्ष की हुई जीत, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का झुका दिया सर : दीपक

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान पर किसान भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि कुछ चहेतों की तिजोरी भरने के लिए बनाए तीन काले क़ानूनों को आँखिरकार सरकार को किसानों के एक साल से चल रहे भारी विरोध के चलते वापस लेने की घोषणा करनी पढ़ी। अपने चहेतों की तिजोरी भरने को आतुर सरकार की हटधर्मिता के चलते 750 से अधिक किसानों को अपनी जान गवाँनी पढ़ी। यदि सरकार समय रहते निर्णय ले लेती तो एक साल से धरने पर डटे किसानों व देश का नुकसान नही होता।

सरकार को चाहिए कि अन्नदाता किसान भाइयों के साँथ खुली वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान कर मजबूत कृषि योजना बनाकर देश को आर्थिक गति प्रदान करे। दीपक बल्यूटिया ने कहा आगामी 4 राज्यों में विधान सभा चुनाव में हार की डर से सरकार को मजबूरन बैकफुट पर आना पढ़ा है जिसे देश की भली भाँति समझ चुकी है और आगामी चुनाव में हिसाब चुकता करेगी। 750 से अधिक शहीद हुए किसानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]