Connect with us

अलर्ट

रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ जा रहा वाहन अलकनंदा में गिरा, एक की मौत, रेस्क्यू जारी(वीडियो)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रहा एक यात्री वाहन बुधवार सुबह घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में कुल 19 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। अन्य लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।

हादसे की प्रमुख जानकारी:

स्थान: घोलतीर, रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ मार्ग

समय: बुधवार सुबह

वाहन में सवार: कुल 19 यात्री

बचाए गए: 7 यात्री

मृतक: 1 व्यक्ति

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मौके पर आला अधिकारियों को रवाना किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त संसाधन और उपकरण मंगवाए गए हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और पुलिस अधीक्षक स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि वे रेस्क्यू कार्य में बाधा न डालें।

घटनास्थल के समीप रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और आपदा राहत दल को सूचना दी। राहत और बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]