Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय आदित्य बहा, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

हल्द्वानी: भुजियाघाट क्षेत्र में गौला नदी में नहाते समय एक 17 वर्षीय किशोर के बहने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।

बहने वाले किशोर की पहचान आदित्य टम्टा के रूप में हुई है। वह रामपुर रोड स्थित टीपी नगर निवासी अशोक कुमार टम्टा का बेटा बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, SDRF की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है।

पुलिस और SDRF की टीमें गौला नदी के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही हैं। किशोर के नदी में बहने की सूचना से परिजनों में चिंता का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]