Connect with us

इलेक्शन 2022

‘हरदा’ के ट्वीट पर यशपाल ने कही यह बात…

कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट से मचे घमासान के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बयान देते हुए कहा की हरीश रावत कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में हरीश रावत की अहम भूमिका दी है, यशपाल आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हरीश रावत के मन में कुछ सवाल हैं और उसी बात को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है, कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से एकजुट है।

सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 2022 में प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा, यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत के सवालों को लेकर आलाकमान ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही उनको भी दिल्ली बुलाया है। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक होगी और राहुल गांधी जी से भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]