Connect with us

उत्तराखण्ड

आख़िर सांप क्यों अपनी जान बचाने को बिजली की तार पर लिपटा, देखें वीडियो…

शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय सांप बिजली की तार पर चढ़ गया। हल्द्वानी में नगर निगम के ठीक नीचे आनंद बाग कॉलोनी में उस वक्त लोग टेंशन में आ गए जब उन्होंने बिजली की लाइन के तार में विशालकाय सांप को चलते हुए देखा। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में बमुश्किल बिजली की तार से सांप को रेस्क्यू किया। आनंद बाग कॉलोनी के लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि बिजली के तार में विशालकाय सांप चल रहा है जिस पर वन विभाग हल्द्वानी रेंज के वन बीट अधिकारी कमल सिंह मौके पर पहुंचे और सीढ़ियां लगाने के बाद काफी मशक्कत के बाद विशालकाय सांप को रेस्क्यू किया गया। नेवलों के हमले से बचने के लिए सांप बिजली की लाइन पर चढ़ गया, स्थानीय लोगों ने बताया कि नेवलों द्वारा सांप को काटने का प्रयास किया गया था लिहाजा खुद को बचाने के लिए पेड़ में चढ़ते हुए सांप बिजली की तार तक पहुंच गया और बिजली की तार पर आगे चलने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बमुश्किल वन विभाग ने रेस्क्यू कर सांप को तार से निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]