Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : अवैध 12 बोर बंदूक व कारतूस के साथ विनोद हुआ गिरफ्तार…

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्यवाही

काठगोदाम पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, 12 बोर बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

 जनपद नैनीताल में *अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नकेल* कसने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में *संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं बाहरी व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जाए तथा अवैध हथियार रखने वालों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही* सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चंद्र* एवं *क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री पंकज जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2025 को थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे *चैंकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता* प्राप्त की गई।

चेकिंग के दौरान *कोल्टेक्स से हल्द्वानी की ओर, बिजली के ट्रांसफार्मर के पीछे* एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर *एक अदद अवैध 12 बोर (पौनिया) बंदूक* व *02 अदद जिंदा कारतूस* बरामद हुए।     पूछताछ में अभियुक्त की पहचान *विनोद चंद्र आर्य पुत्र श्री गोपाल राम* निवासी *ब्यूराखाम टंगर, काठगोदाम, जनपद नैनीताल*, उम्र *19 वर्ष* के रूप में हुई, *जिसे गिरफ्तार कर* थाना काठगोदाम में

अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 57/2025 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

  1. अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
  2. कांस्टेबल करतार सिंह

अवैध हथियार, नशे व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की यह कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]