Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, चालक का DL निरस्त, तीन युवकों पर कार्रवाई

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल की माल रोड पर स्टंटबाजी करते कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो में देखा गया कि चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर दो युवक खतरनाक तरीके से फोटोग्राफी करते नजर आ रहे हैं। यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंटबाजी जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जांच के बाद यातायात प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में वायरल वीडियो की जांच की गई और तीन युवकों की पहचान की गई:अक्षय मल्होत्रा (चालक) – निवासी गुरुनानकपुरा, यमुनानगर (हरियाणा)हरदीप ठाकुर – निवासी फर्कपुर, यमुनानगरदीपक शर्मा – निवासी मायापुरी कॉलोनी, हरियाणापुलिस ने चालक अक्षय मल्होत्रा का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के साथ चालान किया, जबकि अन्य युवकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गई।पुलिस ने तीनों युवकों की काउंसलिंग करते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न दोहराने की सख्त चेतावनी दी। युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में जिम्मेदार व्यवहार का आश्वासन दिया।नैनीताल पुलिस की अपील”स्टंट करना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि जानलेवा जोखिम भी है। सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। यातायात नियमों का पालन करें, और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]