Connect with us

उत्तराखण्ड

नारी सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा के शूरवीरों की खुली पोल, सल्ट विधायक का वीडियो वायरल।

भाजपा जहां महिलाओं के सम्मान की बात करती है। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के नेता इस बात का मखौल उड़ाते नजर आते हैं। सल्ट विधायक महेश जीना ने सवाल पूछने पर पहाड़ की बेटी की आवाज दबाने की कोशिश की है।

यह मामला है अल्मोड़ा के स्यालदे क्षेत्र का 19 अगस्त का, जहां एक कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने विधायक से सवाल करते हुए कहा कि 2017 में इंटर पास होने के इतने साल बाद भी उसे और उसकी साथियों को गौरा कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिल पाया, उसने अपील की कि उसे इसका लाभ जल्द दिया जाए।

जिस पर भाजपा के विधायक चिढ़ गए और बीच में उठकर ही उसका माइक छीनने चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिससे भाजपा विधायक की खूब किरकिरी हो रही है। देखें ये वीडियो…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]