Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: मुक्तेश्वर के ग़हना गांव में गुलदार-कुत्ते की भिड़ंत का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत (वीडियो)

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुक्तेश्वर के ग़हना गांव का है, जहां गांव के नजदीक एक गुलदार (लेपर्ड) कुत्ते पर घात लगाए बैठा दिखाई देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौका मिलते ही गुलदार अचानक काले कुत्ते पर हमला कर देता है।हालांकि, गुलदार के हमले के बावजूद कुत्ता पीछे हटने के बजाय जोरदार तरीके से मुकाबला करता नजर आता है, जिससे कुछ देर के लिए गुलदार भी हड़बड़ा जाता है। यह दृश्य कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कुत्ते की बहादुरी की जमकर चर्चा कर रहे हैं।इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि गुलदार की लगातार गांव के आसपास मौजूदगी से मानव और पालतू पशुओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की ओर से नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों के सिमटने और भोजन की कमी के चलते गुलदार अक्सर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय सतर्क रहें, बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला बाहर न छोड़ें और किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]