Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कड़कड़ाती ठंड में वंदे मातरम ग्रुप ने कम्बल वितरण कर जरूरतमंदों को पहुंचाई राहत…

कड़कड़ाती ठंड के बीच हल्द्वानी में कंबल वितरण अभियानकड़ाके की ठंड को देखते हुए हल्द्वानी में वंदे मातरम ग्रुप द्वारा कंबल वितरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।वंदे मातरम ग्रुप के शैलेन्द्र सिंह दानू ने बताया कि अभियान से पहले टीम द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों जैसे फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा आदि जगहों पर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाता है, जिनके पास न तो रहने के लिए छत होती है और न ही ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन।उन्होंने बताया कि टीम रात के समय सड़कों पर जाकर केवल उन्हीं लोगों को कंबल वितरित करती है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता होती है, ताकि ठंड के कारण किसी की जान न जाए। यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]