Connect with us

इलेक्शन 2022

उत्तराखण्ड- पुलिस परिवार का सीएम पर आरोप, धोखेबाज है भाजपा सरकार… देखिए वीडियो।

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड-पे का मुद्दा सबसे अहम मुद्दा है, इसको लेकर पुलिस परिवार की महिलाएं लगातार आंदोलनरत हैं, अब वह कांग्रेस पार्टी से सरकार आने पर ग्रेड पे लागू किए जाने की मांग कर रही है। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में कांग्रेस के लालकुआं प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पुलिस परिवार की महिलाओं ने मुलाकात की इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से सरकार बनने पर पुलिस कर्मचारियों का ग्रेड पे लागू करने की बात कही है।

पुलिस परिवार की महिलाओं का कहना है कि राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद दिवस के मौके पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे दिए जाने की बात कही थी, जिसको लेकर घोषणा भी की गई, लेकिन शासनादेश नही जारी किया गया, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले भी पुलिस परिवार की महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए ग्रेड पे दिए जाने की मांग कर रही थी।

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वादा करते हुए कहा कि वह अपनी बहनों की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनको धोखा दिया है, साथ ही उनकी पीठ पर छुरा घोंपने का काम किया है, ऐसे में वह लोग अब कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीद करती है कि सरकार आने पर कांग्रेस पार्टी 4600 ग्रेड पे लागू करेगी, उसको लेकर उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत से मुलाकात की गई।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]