Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में बढ़ने लगे कोविड के मामले, जानिए किस जिले में कितने हैं एक्टिव केस।

राज्य में लम्बे समय के बाद एक बार फिर से कोविड 19 संक्रमण के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। तो वहीं, आज सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 259 कोविड संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज रविवार को प्रदेश भर में 259 नए कोविड के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 110 लोग कोविड से ठीक हो चुके है। अबतक उत्तराखंड में 7419 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 506 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा नैनीताल जिले में 91 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देहरादून जिले में 77, हरिद्वार जिले में 15, अल्मोड़ा जिले में 1, पिथौरागढ़ जिले में 8, टिहरी जिले में 5, पौड़ी जिले में 28, और उधमसिंह नगर जिले में 34 केस आये है। तो वही कल यानी शनिवार को प्रदेश भर में 118 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]