Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- पति ने पत्नी पर फेंका तेज़ाब, इलाके में मचा हड़कंप, पीड़िता की हालत नाजुक

पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक कर घायल कर दिया, मामला उत्तराखंड के रामनगर का है। जहां मोहल्ला खताडी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए परिजनों द्वारा रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वही परिजन गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। लेकिन महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल महिला व परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम गौरव चटवाल ने जानकारी देते हुए बताया की नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच कर झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज किए हैं, पूरे मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है, पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]