Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखंड: BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं से लिए सुझाव, सेना के नाम किया रुद्राभिषेक

केदारनाथ (उत्तराखंड):
श्री बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार सँभालने के बाद पहली बार केदारनाथ धाम पहुँचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस अवसर पर श्री केदार सभा द्वारा ढोल-दमाऊं के साथ उनका पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया।

दर्शन के पश्चात हेमंत द्विवेदी ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटी भारतीय सेना के नाम पर विशेष रुद्राभिषेक और पूजन कर देश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य को पूरी दुनिया ने सराहा है। भारत की सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है और जब-जब देश की तरफ किसी ने आँख उठाई है, सेना ने उसका माकूल जवाब दिया है।

धाम में दर्शन के बाद हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तीर्थ यात्रियों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव मांगे। उन्होंने स्वयं आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर बाबा केदार के दर्शन किए, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

अध्यक्ष द्विवेदी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारपुरी का भव्य पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]