Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में तीन मेडिकल स्टोर सील, प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री पर कार्रवाई

हल्द्वानी: भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित कफ सिरपों की बिक्री रोकने के अभियान के तहत संयुक्त निरीक्षण दल ने शनिवार को हल्द्वानी क्षेत्र में औचक जांच की।

निरीक्षण दल में तहसीलदार कुलदीप पांडे और ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट शामिल रहे। टीम ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया, जिसके दौरान तीन दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित कफ सिरप — COLDIRF Syrup और Dextromethorphan Hydrobromide Syrup IP — बेचते हुए पाया गया।

दुकानों को औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1945 के तहत सील कर स्टॉक का पंचनामा तैयार किया गया और नमूने जब्त किए गए। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को भेजी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]