Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के नेतृत्व में सचल दल ने रचा इतिहास,बिना गेट पास के चल रही चावल से लदी ट्रक का किया 50 हजार का जुर्माना…

हल्द्वानी मंडी समिति के सचल दल ने एक ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पहली बार बिना गेट पास के चल रही चावल से लदी एक गाड़ी पर ₹50,000 का जुर्माना वसूल कर मंडी कार्यालय में जमा कराया है। मंडी समिति की इस बड़ी कार्रवाई की मंडी प्रशासक ऋचा सिंह ने भी सराहना करते हुए सचल दल की पीठ थपथपाई है।यह कार्रवाई मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के दिशा-निर्देश में की गई। जानकारी के अनुसार, सचल दल बुधवार तड़के बरेली रोड पर नियमित चेकिंग कर रहा था, तभी किच्छा की ओर से आ रही UK-04 7756 नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज गति से भागने की कोशिश की।सचल दल ने तत्परता दिखाते हुए करीब 4 किलोमीटर तक पीछा किया और फिल्मी अंदाज में गोला बाईपास पुल पर वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जांच करने पर पाया गया कि गाड़ी में 70 कट्टे चावल (लगभग 35 क्विंटल) लदे थे, लेकिन व्यापारी के पास चावल से संबंधित कोई गेट पास या वैध मंडी दस्तावेज मौजूद नहीं था।मौके पर व्यापारी को मंडी अधिनियम की जानकारी दी गई, जिसके बाद उसने गलती स्वीकार करते हुए सहयोग किया। सचल दल ने उक्त गाड़ी पर ₹50,000 का जुर्माना, ₹1820 मंडी शुल्क और ₹455 विकास सेस आरोपित किया, जिसे व्यापारी ने मंडी कार्यालय में जमा कराया। इसके बाद गाड़ी को हिरासत से मुक्त किया गया।मंडी प्रशासन ने व्यापारी को प्रथम अपराध मानते हुए सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सभी वैध प्रपत्रों के साथ ही व्यापार करें।इस कार्रवाई में मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक भुवन गोस्वामी, पंकज वर्मा, शाहिद व अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। यह अब तक की सबसे बड़ी नकद वसूली मानी जा रही है जो राज्य के मंडी इतिहास में एक मिसाल बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]