Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पनियाली में फिर बाघ का हमला, महिला की ली जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग

हल्द्वानी। हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र पनियाली में एक बार फिर बाघ का खौफ देखने को मिला है। जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला कमला फर्त्याल पर बाघ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
कुछ समय बाद जब ग्रामीणों ने तलाश की तो महिला का शव जंगल में बुरी हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलते ही हल्द्वानी एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के शव को रिकवर कर लिया गया है और पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज क्षेत्र की है। वन विभाग की टीम ने इलाके में कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के जंगल में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाघ को आदमखोर घोषित करने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।
इधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मृतका मवेशी पालकर अपना जीवन यापन करती थी और रोज की तरह चारा लेने जंगल गई थी। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए बाघ को तत्काल आदमखोर घोषित करने और उसे पकड़ने की मांग की है।
लगातार हो रही घटनाओं से पनियाली और आसपास के गांवों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]