Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पंप से पेट्रोल चोरी करते तीन युवक सीसीटीवी में कैद, सुरक्षा गार्ड को उलझाकर हुए रफूचक्कर

हल्द्वानी शहर के एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल चोरी होने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन युवक एक बाइक पर बैठ कर आते हैं और वह पेट्रोल की मशीन से अपनी बाइक में पेट्रोल डाल रहे हैं। आप देख सकते हैं सीसीटीवी फुटेज में किस तरीके से तीन युवक पेट्रोल पंप में मौजूद चौकीदार को अपनी बातों में उलझा कर पेट्रोल पंप पर मीटर को छेड़ते हुए गाड़ी में पेट्रोल भर कर फरार हो जाते हैं, जिस की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाती है।

यह पूरा मामला नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां पर कल देर रात तीन युवक पेट्रोल भरने पंप पर आते हैं, लेकिन उस समय पंप से पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। युवकों द्वारा पेट्रोल पंप पर तैनात सुरक्षा गार्ड से भी तेल भरने की बात कही, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उन्हें मना कर दिया, लेकिन वह तीनों सुरक्षा गार्ड को अपनी बातों में उलझाते रहे उसी बीच में उन्ही के बीच के एक एक युवक ने पेट्रोल पंप की मशीन से मीटर का बटन दबाकर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भर लेता है, जिसके बाद वह तीनो फरार हो जाते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]