Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर की अदालतों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी: नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर स्थित अदालत परिसरों में उस समय हड़कंप मच गया जब नैनीताल जिला न्यायालय और हल्द्वानी जजी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट जज को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
एहतियातन कदम उठाते हुए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसरों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]