Connect with us

उत्तराखण्ड

हनीट्रैप के शिकंजे में आया प्रदेश का यह नेता, पुलिस से लगाई मदद की गुहार…

हनी ट्रेप के जाल में अब युवाओं को ट्रेप किया जा रहा है। हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हनीट्रैप की शिकार हो गए हैं, हनी ट्रैप की शिकायत आज उनके द्वारा हल्द्वानी स्थित एसपी सिटी जगदीश चंद्र से की गई, इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश प्रवक्ता ने एसपी सिटी को इस संबंध में शिकायत करते हुए बताया कि उसको व्हाट्सएप पर किसी युवती द्वारा वीडियो कॉल की गई और उसके वीडियो को एडिट करके उसने कुछ अश्लील चीजें लगाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

ऐसे में यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता ने पुलिस से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हम आपको बता दें कि इन दिनों हनी ट्रैप के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं।

जिसको रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। हनी ट्रैप के जरिए शातिर लोग बड़े-बड़े रसूखदार, उद्योगपतियों और नेताओं को अपने जाल में फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूला करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]