Connect with us

उत्तराखण्ड

राहुल को जिला और दीपिका को महानगर की दी गई यह जिम्मेदारी।

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने नैनीताल जिले और हल्द्वानी महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें संगठन प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नैनीताल जिले की कमान कर्मठ, जुझारू व ईमानदार युवा पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है।

इससे पहले राहुल दरमवाल संगठन में जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे। साथ ही कुमाऊँ में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। वर्तमान में आज तक के कुमाऊँ प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहें हैं। इसके साथ ही धीरज जोशी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। धीरज जोशी हिंदुस्तान समाचार पत्र में कार्य कर चुके है।

वहीं महानगर की कार्यकारिणी का गठन करते हुए तेज तर्रार व अनुभवी पत्रकार दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है, दीपिका नेगी वर्तमान में अमृत विचार समाचार पत्र की डिजीटल हैड के रूप में कार्य कर रही है। साथ ही ऋषि कपूर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]