Connect with us

अलर्ट

यह जिलाधिकारी हुए सख्त, जीन्स और टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों पर लगाई रोक… कही यह बात।

सरकारी अफसर और कर्मचारी अगर जीन्स एवं टी-शर्ट पहनकर कार्यालय जाते हैं, तो उनके लिए यह खबर है। जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए बताया कि, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन करता हुआ नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपको बता दें सरकारी दफ्तरों में अधिकतर अधिकारी व कर्मचारियों की पोशाक जीन्स व टी-शर्ट पाई जाती है।

जिसको देखते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर ने ड्रेस कोड निर्धारित किया है, जिलाधिकारी द्वारा ड्रेस कोड का पालन करने के लिए आदेश दिया है, जिसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय समेत अन्य सरकारी महकमों में खलबली मच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]