Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : राज्य हित में धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए यह महत्वपूर्ण निर्णय…

कैबिनेट बैठक: 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरीउत्तराखंड में आज संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में बड़े फैसलेकीवी नीति को मंजूरी: राज्य में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कीवी नीति को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत उत्पादन और क्षेत्रफल दोनों बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।ड्रैगन फ्रूट की खेती को हरी झंडी: कृषि विभाग के अंतर्गत ड्रैगन फ्रूट की खेती को मंजूरी दी गई।उत्तराखंड स्टेट मिलेट्स पॉलिसी 2026 को स्वीकृति: राज्य में मोटे अनाजों (मिलेट्स) के उत्पादन और प्रचार-प्रसार को लेकर यह नीति लागू की जाएगी।सेब तुड़ाई प्रबंधन योजना को मंजूरी: अब सेब की तुड़ाई अलग-अलग ग्रेडिंग के आधार पर की जाएगी।उद्यमिता और खाद्य प्रसंस्करणमुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना: इस योजना के अंतर्गत उद्यमियों को सब्सिडी दी जाएगी ताकि सूक्ष्म खाद्य उद्योग को बढ़ावा मिल सके।शिक्षा के क्षेत्र में अहम निर्णयसंस्कृत ग्राम: संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत प्रत्येक जनपद में एक गांव को संस्कृत ग्राम घोषित किया जाएगा।छात्रों को नोटबुक की सुविधा: कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को अब पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी प्रदान की जाएगी।सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधारयूसर और यूकैस्ट का एकीकरण: आईटी विभाग के अंतर्गत इन दोनों संस्थाओं के एकीकरण को मंजूरी मिली।वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा संवर्ग का पुनर्गठन: विभिन्न विभागों में कार्यरत लेखा कर्मचारियों को अब वित्त विभाग के अधीन लाया जाएगा।विवाह और तलाक की प्रक्रिया में सरलतासमान नागरिक संहिता के तहत निर्णय: अब सब रजिस्ट्रार विवाह और तलाक की प्रक्रिया को भी संपन्न कर सकेंगे।औद्योगिक नीति और आपदा प्रबंधनऔद्योगिक निवेश नीति: इस नीति को जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है।वित्तीय शक्तियों में वृद्धि:जिलाधिकारी को अब ₹20 लाख से ₹1 करोड़ तक की वित्तीय शक्तियाँ दी गईं।मंडल आयुक्त को ₹1 करोड़ से ₹5 करोड़ तक की शक्तियाँ दी गईं।अन्य महत्वपूर्ण फैसलेआवास विकास परिषद: परिषद में स्वीकृत पदों की संख्या 19 से बढ़ाकर 30 की गई।रिस्पना नदी क्षेत्र चिन्हित: शिखर फॉल से मोथरवाला तक रिस्पना नदी के विस्तारित क्षेत्र को चिन्हित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]