Connect with us

इलेक्शन 2022

प्रदेश की खनन प्रेमी धामी सरकार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल ने लगाए यह आरोप।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओएसडी नंदन सिंह बिष्ट की गुपचुप तरीके से हुई बहाली पर विपक्ष सरकार पर एक बार फिर से खनन प्रेमी सरकार होने का आरोप लगा रहा है। हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सीएम के ओएसडी खनन में लिप्त गाड़ियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर अपने पत्र के जरिए दबाव बनाया था, उसे एक बार हटाने के बाद गुपचुप तरीके से आचार संहिता लगने से ठीक पहले बहाल करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है, कि सरकार खनन प्रेमियों की सरकार बन कर रह गई है। यशपाल आर्य ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि इन पांच सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार खनन में पूरी तरीके से लिप्त हो गई है और इन 4 महीनों में धामी सरकार ने खनन में अरबो रुपए का खेल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]