Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कैंची धाम मेले की तैयारियों के बीच चोर हुए सक्रिय, दो दुकानों के ताले तोड़ 50 हजार की नकदी ले उड़े चोर, CCTV

हल्द्वानी: एक ओर पुलिस कैंची धाम मेले की तैयारियों में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट बाईपास रोड पर बेखौफ चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात दो दुकानों में घुसे और वहां रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे। दुकानों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]