Connect with us

कुमाऊँ

विधवा चाची को प्यार के जाल में फंसाया, पहले बनाये शारीरिक सम्बंध फिर ऐसे लगाया चूना

पिछले कुछ सालोंं से उत्तराखंड में महिला अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर जिले में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। खासकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला है ऊधमसिंह नगर जिले का। जहां एक युवक ने अपनी चाची को प्रेम जाल में फंसाकर पहले तो उसके साथ शारीरिक संबध्ंा बनाये। इसके बाद महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी से रूपये निकालकर उसे चूना लगा दिया। मामला पुलिस में दर्ज में होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर निवासी एक विधवा महिला को उसके जेठ के पुत्र पर प्रेमजाल फंसाकर शारीरिक संबंध बना लिये। इसके बाद उसके खाते से रूपये निकाल लिये। महिला ने जब इसकी शिकायत कुंडेश्वरी पुलिस चौकी से की परंतु पुलिस ने जब उसकी सुनवाई नहीं की तो इसकी शिकायत महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने ततकाल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

पीडि़ता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा कि उसके पति का 4 जुलाई 2016 को निधन हो गया। उसके जेठ का पुत्र प्रदीप कुमार उसके गांव में ही रहता है। इस दौरान उसने दयाभाव दिखाते हुए पति के बीमा के रुपए दिलाने के लिए उसकी मदद की। तभी उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिये। इसके बाद उसके बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने पास ही इस्तेमाल में करने लगा। उसने बताया कि इस दौरान प्रदीप ने उसके बैंक खाते से सारे रुपए निकाल लिए और उसके घर आना-जाना बंद कर दिया।

जब उसे प्रदीप के घर ना आने पर उसे शक हुआ तो वह बैंक पहुंची जहां पर उसने अपने बैंक खाते में देखा तो बैंक के खाते से रुपए गायब थे। उसने बताया कि उसने जब बैंक से रुपए गायब होने की बात प्रदीप कुमार से पूछी तो वह आग बबूला हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने नहीं सुनी। जिसके बाद उसने सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज करायी। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]